{"_id":"6a30144614fca782fb07ca64","slug":"fdsg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7743-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मैनेजर की मौत
विज्ञापन
- मंझावली पुल के आगे सड़क निर्माण कार्य है अधूरा, अंधेरा होने से नहीं दिखा गड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अधूरे पड़े सड़क निर्माण और अनदेखी की कीमत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मंझावली पुल के पास दनकौर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक मैनेजर की जान चली गई। गड्ढों में फंसे घायल को पुलिस ने सुबह बाहर निकालकर जिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर अधूरी सड़कों की लापरवाही और जिम्मेदारों की चुप्पी कब तक जान लेती रहेगी।
अतुल कुमार जोशी (45) फरीदाबाद के एनआईटी-1 क्षेत्र का निवासी था। वह आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात अपनी बाइक से मंझावली पुल के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। पुल के आगे सड़क निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा होने के कारण रात के अंधेरे में उन्हें यह अंदाजा नहीं हो सका कि आगे रास्ता समाप्त हो चुका है। इसी दौरान बाइक सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधूरा मार्ग बना माैत का कारण : इस हादसे के बाद अधूरे पड़े मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। हादसे में हेलमेट के शीशे से नाक पर गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का करीब 6 महीने पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन किया गया था, लेकिन आज तक सड़क पूरी नहीं हो सकी है। अधूरे मार्ग और पर्याप्त चेतावनी संकेतों के अभाव में यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।