फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: स्विस राष्ट्रपति के भ्रमण से आईटी और एविएशन में निवेश की बढ़ीं संभावनाएं

Tue, 06 Oct 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
fdsg
-- 65 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ जेवर पहुंचे राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन
विज्ञापन

-- एटीसी टॉवर, टर्मिनल और एयरसाइड की सुविधाओं का लिया जायजा
-- ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल की विकसित प्रोजेक्ट से यूपी और स्विट्जरलैंड के बीच मजबूत होंगे आर्थिक व तकनीकी संबंध
-- यूपी की बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश नीतियों से एविएशन के साथ आईटी-इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सहयोग की बढ़ी उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मंगलवार को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन ने अपने 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा किया। उत्तरप्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा व अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, इंवेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने राष्ट्रपति का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। यह दौरा उत्तरप्रदेश और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक, तकनीकी और एविएशन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


राष्ट्रपति करीब 11:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वह वहां करीब दो बजे तक रहे। एयरपोर्ट पर उनके दौरे की शुरुआत एनआईए ऑफिस में हुई, जहां अवनी बोर्ड रूम में एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन ने भी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। इसके बाद एयरपोर्ट परिसर के आंगन में भारतीय संगीत की धुनों के बीच लंच का आयोजन किया गया और ग्रुप फोटोग्राफी भी हुई। राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन, उनकी पत्नी और चयनित अधिकारी एयरसाइड तथा एटीसी टॉवर के विशेष निरीक्षण के लिए गए।
विज्ञापन

सरकारी नीति को अंतरराष्ट्रीय पर मिली पहचान : उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश और आधुनिक औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की उत्तरप्रदेश सरकार की नीति को उस समय एक और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, जब स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल वातावरण को अपनी विकास नीति का प्रमुख आधार बताती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी व्यापक विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एविएशन के साथ आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में सहयोग की उम्मीद : करीब 65 सदस्यीय स्विस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति की पत्नी, स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव और लगभग 40 उद्योगपति शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी ने इस दौरे को केवल एयरपोर्ट निरीक्षण तक सीमित न रखते हुए संभावित आर्थिक और औद्योगिक सहयोग की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया। उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों से राज्य में वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश का अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि ज्यूरिख एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय अनुभव से सीख लेते हुए एयरपोर्ट को सुरक्षित, सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article