{"_id":"6aa801b609d09fc59c08008f","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106040-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में पथराव, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्किंग को लेकर दो पक्षों में पथराव, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
- गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर छिडौली गांव में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि रविवार को शादीपुर छिडौली गांव में कब्रिस्तान से करीब 100 मीटर अंदर सलीम के घर के पास काफी लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो पक्षों के लोग गाड़ी पार्क करने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी। पथराव में एक पक्ष से इशरत और दूसरे पक्ष से सलीम घायल हो गए। दोनों को बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पथराव में एक वेगनआर कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के पहुंचते ही पथराव और मारपीट करने वाले लोग मौके से इधर-उधर हो गए। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से शौकीन, यासीन, तहसीम, तजुम्मल, फजरू और मुरसलीम तथा दूसरे पक्ष से इरफान, फैजान, सलीम और रहूफ समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।