{"_id":"6b006b553c6de74e620ac0ad","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112608-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रा की हालत खतरे से बाहर, आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गईं धाराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रा की हालत खतरे से बाहर, आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गईं धाराएं
विज्ञापन
फॉलोअप
-दुष्कर्म की शिकार पांचवीं की छात्रा जिम्स के आईसीयू में भर्ती
-पीड़िता और आरोपी के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में दरिंदगी की शिकार पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर है। उसे ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के आईसीयू में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी सेहत पर नजर रख रही है और उसका उपचार जारी है। वहीं, मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई है।
पुलिस ने पीड़िता के साथ ही आरोपी का भी नमूना लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस जेल भेजा है।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था आरोपी :
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। आरोपी बच्ची को पहले से जानता था। उसका घर पीड़िता के मामा के घर के पास है। पीड़िता का मामा और आरोपी शराब पीने का आदि है। इसी नजदीकी और पहचान के चलते बच्ची आरोपी को भी मामा कहकर बुलाती थी। आरोप है कि आरोपी दूध और घर का अन्य सामान दिलाने का बहाना बनाकर बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद गांव के बाहर खेत में ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट की। वारदात के करीब दो घंटे बाद ही पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई थी और गहन जांच की मांग की थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में केवल एक ही आरोपी की भूमिका सामने आई है।