{"_id":"6a43e2e4612187d25e02a171","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4451754-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगे पूरी होने के बाद भी वकीलों की जारी हड़ताल पर शहरवासियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगे पूरी होने के बाद भी वकीलों की जारी हड़ताल पर शहरवासियों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
-वकीलों की हठ अब नोएडावासियों पर पड़ रही भारी
-21 दिनों से एक भी नहीं हुई रजिस्ट्री
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले 21 दिनों से जारी वकीलों की हड़ताल पर अभी भी संशय जारी है। जबकि सोमवार को वकीलों के साथ लखनऊ में आईजी की बैठक में सारी बातें मान ली गईं, लेकिन वकील अभी भी हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से रजिस्ट्री कराने के इंतजार में बैठे शहरवासी वकीलों से पूछ रहे हैं कि हड़ताल कब खत्म होगी।
बता दें, 10 जून को सेक्टर 33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में नोएडा बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाकर रजिस्ट्री विभाग के 4 जून को जारी हुए आदेश के तहत होने वाले निजीकरण का विरोध किया था। यह विरोध इतना लंबा चला कि 21 दिन बीत गए, लेकिन एक भी रजिस्ट्री न हो सकी। इस बीच तमाम राजनैतिक पार्टियों और किसान यूनियन का समर्थन भी मिला। इतनी जद्दोजहद के बीच आखिरकार लखनऊ में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल आईजी नेहा शर्मा से मिला।
घंटों मंथन के बाद विभाग ने वकीलों की बात मानते हुए अपने 4 जून के आदेश को वापस ले लिया, जो कि वकीलों की सबसे बड़ी जीत रही। इस बीच उम्मीद जागी कि मंगलवार को हड़ताल समाप्त हो जाएगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर रजिस्ट्री के लिए पिछले 21 दिनों से इंतजार में बैठे शहरवासियों को निराशा हाथ लगी। इस मामले को लेकर जब नोएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक और नियमावली पर आश्वासन की आस है। वह आश्वासन 2024 में बनें ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था पर बनी नियमावली को वापस लेने का था, अधिकारियों ने वह बात भी मानते हुए एक आश्वासन पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिनिधि को सौंपा आश्वासन का ज्ञापन : बता दें, लखनऊ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार ने वकीलों की ओर से मांगे गए आश्वासन को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व अध्यक्ष सचिन चौधरी, उपदेश खारी, शिवम कौशिक, प्रमोद गोयल, विशाल नागर उनके साथ मौजूद रहे।
हर माह होती हैं चार हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियां
माह रजिस्ट्रियां
मार्च 4, 558
अप्रैल 4,336
मई 4,602
-- -- --
1 जून 207
2 जून 138
3 जून 157
4 जून 00
5 जून 00
विभाग की ओर से जारी निर्देश के तहत 4 जून को जारी पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।-अरुण कुमार शर्मा, एआईजी प्रथम, गौतमबुद्ध नगर