फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsf

Noida News: क्या ये नया आईफोन-18 है... युवती के हां बोलते ही फोन छीन भाग निकले बदमाश

Tue, 22 Sep 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
fdgsf
- लांच होते ही खरीदा आईफोन-18 प्रो, यूपीआई करते में बाइक सवार बदमाश झपट ले गए
विज्ञापन

- चेरी काउंटी सोसायटी क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा का पेमेंट करते वक्त हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की तलाश

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले पता पूछा। ...फिर फोन की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है। जैसे ही युवती ने ''हां '' में जवाब दिया। बदमाश पलक झपकते ही उसके हाथ से आईफोन 18 प्रो झपटकर फरार हो गए। पीड़ित युवती ने यह महंगा फोन महज तीन दिन पहले ही खरीदा था।
ग्रेनो वेस्ट में चहल पहल वाले इलाके में दोपहर में हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब वह पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर रही थीं। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेंचुरियन पार्क लो राइज निवासी शुभी भंडारी ने बताया कि वह 21 सितंबर को वह अपनी सोसाइटी से ई-रिक्शा से मंदिर की ओर जा रही थीं। चेरी काउंटी सोसाइटी क्रॉस करने के बाद जब वह ई-रिक्शा का किराया चुकाने के लिए फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर रही थीं, तभी पीछे से दो अज्ञात बाइक सवार आए। उन्होंने पीड़ित से पहले पता पूछा फिर पीड़िता के हाथ में नए मोबाइल के बार में जानकारी की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले मॉडल के बारे में पूछा फिर आईफोन 18 प्रो छीनकर फरार हो गए। लंबे इंतजार के बाद तीन दिन पहले ही यह मोबाइल खरीदा था। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईफोन-18 खरीदने के लिए घंटों लाइन में लग रहे लोग : आईफोन-18 को लेकर ग्राहकों के बीच उत्सुकता और नए मॉडल की खरीदारी का क्रेज है। एप्पल के नए आईफोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर बाजार में रुचि बनी हुई है। ग्राहक फोन खरीदने से पहले मॉडल, स्टोरेज क्षमता और कीमत की जानकारी जुटा रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की कतारें देखने को मिलीं। कुछ ग्राहक नए फोन की खरीदारी के लिए रात से ही स्टोर के बाहर इंतजार करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article