फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsdf

Noida News: सीईआईआर पोर्टल से खोए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Tue, 02 Jun 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
fdgsdf
फोटो
विज्ञापन

-सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने खोए मोबाइल खोजकर लोगों को सौंपे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और सूरजपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की सहायता से 121 गुम मोबाइल फोन खोज निकाले। बरामद मोबाइल फोन मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया। मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की गई और उन्हें बरामद किया गया। बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों, फल मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में गुम हुए थे। कुछ मोबाइल यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो ट्रेनों में छूट गए थे।

सीईआईआर पोर्टल बना वरदान: सीईआईआर पोर्टल मोबाइल फोन की पहचान और ट्रैकिंग के लिए केंद्र सरकार द्वारा विकसित एक प्रभावी प्रणाली है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और बरामद करने में सहायता मिलती है। अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराए और सीईआईआर पोर्टल पर भी सूचना दर्ज करे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



सीईआईआर पोर्टल शिकायत दर्ज कराने के लिए जरूरी दस्तावेज:
-मोबाइल का आईएमईआई नंबर
-खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो)
-पुलिस शिकायत/एफआईआर की प्रति
-पहचान पत्र की प्रति

सीईआईआर पोर्टल शिकायत दर्ज के लाभः
-खोए या चोरी हुए मोबाइल को सभी दूरसंचार नेटवर्क पर ब्लॉक किया जा सकता है।
-मोबाइल का पता लगने पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सहायता मिलती है।
-मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article