Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: . पत्नी को गुरुग्राम के घर में रहने से नहीं रोक सके पति, सत्र अदालत ने खारिज की अपील

Tue, 24 Nov 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
fdgs
(अदालत से)
विज्ञापन

- घरेलू हिंसा मामले में सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट का आदेश बरकरार रखा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने घरेलू हिंसा के एक मामले में पति और उनके परिजनों की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। अदालत ने निचली अदालत का 19 मई 2026 का आदेश बरकरार रखा। इस आदेश में पत्नी को गुरुग्राम के घर में रहने की सुविधा देने का निर्देश दिया गया था। पति को पत्नी के साथ हिंसक व्यवहार न करने का भी आदेश दिया गया था। पत्नी प्रियंका ने सितंबर 2020 में नोएडा की अदालत में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत परिवाद दायर किया था। उन्होंने पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

पति अक्षय माथुर ने अपील में तर्क दिया कि पत्नी के पास माता-पिता का आवास है। उनकी आय 16 लाख रुपये से अधिक है और वह नौकरीपेशा हैं। फ्लैट में केवल दो छोटे कमरे हैं और एक ही प्रवेश द्वार है, इसलिए साथ रहने पर विवाद बढ़ेगा। अपीलार्थी के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि महिला स्वेच्छा से कहीं और रह रही हो तो उसे साझा घर में रहने को बाध्य नहीं किया जा सकता। पत्नी ने अपील को तथ्यों के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि फ्लैट पति की संपत्ति है और कानून पति को पत्नी के आवास की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं करता।अदालत ने कहा कि घरेलू हिंसा प्रथम दृष्टया स्पष्ट है। न्यायालय ने पति की अपील को बलहीन मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed