फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfdsg

Noida News: दोस्ती या धोखा... पैसा दो गुना करने का लालच देकर ठग लिए 7 लाख

Wed, 15 Oct 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
fdgfdsg
- पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली में दोस्त और उसके चार साथियों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में एक युवक ने अपने स्कूल के दोस्त और उसके चार साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 7 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोस्त ने 7 लाख रुपये उधार लिए थे और दस दिन में दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन उसने पैसे वापस नहीं लौटाए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस से कोई मदद नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तिलपता करनवास गांव निवासी विकास भाटी ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि साहिल उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। फोन पर भी बातचीत होती रहती थी। मार्च में उसने पढ़ाई के साथ पैसे कमाने का सुझाव दिया। उसने शेयर मार्केट में पैसे लगाकर चार गुना कमाने का झांसा दिया था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद दोस्त ने पैसे उधार दिलाने की बात कही। पीड़ित ने 10 मार्च 2025 को 2.50 लाख रुपये उधार दे दिए। आरोपी ने 9 अप्रैल 2025 को ब्याज के साथ 2.80 लाख रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी दोस्त ने कुछ दिन बाद सात लाख रुपये की मांग की। उस धनराशि को 10 दिन में दोगुना कर लौटाने का वादा किया। आरोपी ने पीड़ित को बताया कि अर्जुन नाम का युवक उसका बहुत अच्छा दोस्त है। उसके साथ पाटर्नरशिप में काम कर रहा है। आरोप है कि वो साहिल व उसके साथी रोहन शर्मा, अर्जुन , शोएब व बिलाल की बातों में आ गया। आरोप है कि आरोपियों ने 10 दिन बाद पैसा नहीं दिया। जब पैसे मांगे तो आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त को एसटीएफ ने मनी लाॅड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। उसने उसके और पिता के बैंक अकाउंट में भेजे दिए, लेकिन पुलिस ने खाते सीज कर दिए है। शक होने पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed