फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfdg

Noida News: जहर देकर 40 सुअरों को मारने का आरोप

Fri, 29 May 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
fdgfdg
ग्रेटर नोएडा। डाढा गांव में सुअर पालन करने वाले तीन भाइयों के 40 सुअरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाइयों विनोद और विवेक के साथ मिलकर सुअर पालन का कार्य करता है। उनके प्लॉट में करीब 60 सुअर थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह सुअरों को खाना खिलाकर घर चला गया था। करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटने पर 40 सुअर मृत मिले। राजीव का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राजेश और उसके पिता सुखवीर ने सुअरों को जहर दिया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपित पहले भी सुअरों को वहां से हटाने की धमकी दे चुके थे और कहा था कि अगर सुअर नहीं हटाए गए तो वे अपने तरीके से उन्हें हटा देंगे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed