{"_id":"611fa2c2621bc64b2146f5b1","slug":"father-hanged-himself-after-killing-two-children-dead-body-found-hanging-in-ruins","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पिता ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, खंडहर में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पिता ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी फांसी लगाकर दी जान, खंडहर में फंदे पर लटका मिला शव
Fri, 20 Aug 2021 06:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:10 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को बेटों की हत्या कर महेश ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा है।
विज्ञापन
इसी खंडहर मकान में मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी दो मासूम भाइयों की हत्या पिता ने ही की थी। हत्या के तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह पिता महेश का शव बसई गांव के खंडहर मकान में फंदे से लटका मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘ये दोनों बच्चे और अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं।’
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को बेटों की हत्या कर महेश ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा है। एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, बसई गांव से कुछ सफाई कर्मचारी गुजर रहे थे, तभी बदबू आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को अंदर कुंडी से रस्सी के सहारे दो-तीन दिन पुराना शव लटका मिला।
विज्ञापन
जेब से आधार कार्ड, कंपनी की सैलरी स्लिप और सुसाइड नोट मिला। जांच में शव की पहचान होशियारपुर निवासी महेश के रूप में हुई। महेश घर से मंगलवार को बेटों मोनू (6) और टिंका (3) को घुमाने के लिए निकला था। देर रात तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सुबह उनकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी थी। दोपहर को मोनू व टिंका के शव सेक्टर-34 के बिलाबांग स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट में मिले थे।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही थी कि महेश बच्चों की हत्या कर भाग निकला है। अब बसई गांव में उसके आत्महत्या करने और सुसाइड नोट मिलने से बच्चों की हत्या करने की बात स्पष्ट हो गई है। इधर, सेक्टर-34 स्थित घटनास्थल के पास जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी। उसमें महेश बनियान पहनकर वहां से जाता हुआ दिखाई दे रहा था।
जब शव मिला तो भी उसने वही बनियान पहनी हुई थी। ऐसे में संभावना है कि बच्चों की हत्या करने के बाद ही महेश वहां से निकला और आत्महत्या कर ली।
सेक्टर-34 से निकलकर सिटी सेंटर रोड से निकला
जब पुलिस ने बुधवार को जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखी तो पता चला कि महेश घटनास्थल के पास से मानस अस्पताल की तरफ से सेक्टर-34 के अरावली होते हुए सिटी सेंटर से आगे मुख्य सड़क पर निकला था। वहां से वह सेक्टर-52 होते हुए सेक्टर-71 के रास्ते बसई गांव गया।
दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पिता का शव तीन दिन बाद बसई गांव में मिला है। उसने खंडहर मकान में आत्महत्या की है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों बच्चों व खुद की मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया गया है। सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। -रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा