{"_id":"667ac7e6d11b92001f045abe","slug":"father-arrested-for-shooting-daughter-with-illegal-weapon-in-greater-noida-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे हुआ खुलासा: आशिक संग बेटी को देख खौला पिता का खून, चला दी गोली; पहले प्रेमी पर ही लगाया था फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे हुआ खुलासा: आशिक संग बेटी को देख खौला पिता का खून, चला दी गोली; पहले प्रेमी पर ही लगाया था फायरिंग का आरोप
Tue, 25 Jun 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:06 PM IST
सार
दनकौर के एक गांव में दो दिन पहले एक एक किशोरी को गोली मारने की घटना में पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर नाराज होकर किशोरी के पिता ने ही उस पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
पिता ने बेटी पर चलाई गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ बेटी को देखकर अवैध हथियार से गोली चलाने वाले पिता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दनकौर के एक गांव में दो दिन पहले एक एक किशोरी को गोली मारने की घटना में पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर नाराज होकर किशोरी के पिता ने ही उस पर गोली चलाई थी। पिता का इरादा किशोरी की हत्या करने का था। गोली चलाने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले घटना के बाद पिता ने युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच में पिता का नाम उजागर होने के बाद से वह फरार हो गया था। जबकि किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन