फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and son burnt in blast caused by keeping paint can on bonfire in Greater Noida

ग्रेनो में ठंड बनी आफत: आग के ऊपर रख दिया पेंट का डब्बा...अचानक हुआ तेज ब्लास्ट; अलाव ताप रहे पिता-पुत्र झुलसे

Tue, 27 Jan 2026 07:58 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 27 Jan 2026 07:58 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-1 में ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे पिता-पुत्र थिनर का डब्बा आग पर रख दिया। जिससे गर्म होते ही डब्बा फट गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
Father and son burnt in blast caused by keeping paint can on bonfire in Greater Noida
पिता-पुत्र झुलसे (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर जू-1 में ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे पिता-पुत्र ने पेंट थिनर का डब्बा आग पर रख दिया। डब्बा गर्म होते ही उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर जू-1 निवासी हरज्ञान सिंह पेशे से प्लंबर हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे आयुष के साथ घर के बाहर अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे। सर्दी अधिक होने के कारण आग को तेज करने के उद्देश्य से उन्होंने घर में रखा थिनर का पुराना डब्बा आग के पास रख दिया। परिजनों के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व मकान में पेंट का कार्य कराया गया था। उसी समय का थिनर का डब्बा घर में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


आग की गर्मी से थिनर के डब्बे में दबाव बढ़ता गया और कुछ ही पलों में उसमें तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए। हरज्ञान सिंह और उनका बेटा आयुष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय वहां मौजूद लोग भी सहम गए, लेकिन तुरंत साहस दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पड़ोसियों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को तुरंत नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि जलने के कारण उनका इलाज लगातार जारी है। दोनों के हाथ के हाथ, पैर, चेहरा झुलसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed