फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father and brother were filing molestation report in the police station, teenage girl committed suicide at home

Noida News: थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे पिता-भाई, घर में किशोरी ने दी जान

Fri, 15 Sep 2023 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Father and brother were filing molestation report in the police station, teenage girl committed suicide at home
थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे परिजन, घर में किशोरी ने दी जान
विज्ञापन

- परिजनों का आरोप, छेड़छाड़ से तंग आकर की खुदकुशी; पुलिस बोली-एक दूसरे के संपर्क में थे आरोपी और किशोरी
- आरोपी की पहले भी शिकायत कर चुके थे परिजन, कहा-पुलिस ने समय रहते नहीं की ठोस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी (14) ने फंदे से लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार दोपहर युवती के पिता और भाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे, तभी उन्हें किशोरी के खुदकुशी की जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बादल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक और किशोरी एक दूसरे के संपर्क में थे। मेडिकल बोर्ड गठित कर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में कस्बा निवासी परिजनों ने कहा कि आरोपी बादल बेटी से मोबाइल नंबर मांगता था। रास्ते में आते-जाते वक्त छेड़छाड़ करता था। परिजन आरोपी की शिकायत पहले भी कर चुके हैं। आरोप है कि पुलिस के ठोस कार्रवाई नहीं करने से आरोपी का हौसला बढ़ गया। बुधवार आधी रात को लगभग 12 बजे पीड़िता के घर पहुंचा। आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग के विरोध करने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार दोपहर परिजन जेवर कोतवाली पहुंचे थे तभी घर से छेड़छाड़ से परेशान होकर बेटी की खुदकुशी करने की खबर आ गई।
विज्ञापन

पीड़िता ने कपड़े टांगने के हुक पर फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला कॉल कर बुलाया
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के घर पर कॉल कर बुलाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस सीडीआर निकलवा रही है। आरोपी ने पुलिस को किशोरी के परिवार के किसी नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल करने की जानकारी दी है। इसके चलते पुलिस गहनता से जांच कर रही है।



एक दूसरे के संपर्क में थे आरोपी और किशोरी : डीसीपी
इस मामले में परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शव का मेडिकल बोर्ड का गठन का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। गहनता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed