फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will hold a mahapanchayat at the Collectorate on November 25.

Noida News: 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट में महापंचायत करेंगे किसान

Tue, 18 Nov 2025 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers will hold a mahapanchayat at the Collectorate on November 25.
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चा ने की ओर से आगामी 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर विशाल महापंचायत की घोषणा की गई। किसान नेताओं ने 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट, अधिग्रहित आबादियों की लीजबैक वापसी और सर्किल रेट रिवीजन जैसे लंबित मुद्दों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान ने कहा, लगभग चार लाख किसान 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट के अधिकार से वंचित हैं। ग्रेनो और नोएडा के 1.5-1.5 लाख और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के करीब एक लाख किसान शामिल हैं। जनवरी 2024 में तीनों प्राधिकरणों ने प्रस्ताव शासन को भेज दिए थे, लेकिन अंतिम निर्णय अब तक लंबित है।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि लीजबैक से जुड़े हजारों प्रकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में अभी तक बोर्ड बैठकों में प्रस्तावित भी नहीं किए गए, जबकि मुख्यमंत्री स्तर से सकारात्मक आश्वासन मिल चुका है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि 2014 से सर्किल रेट नहीं बदले गए हैं। जबकि जमीन का बाजार मूल्य 20 हजार प्रति वर्गमीटर तक पहुंच चुका है। किसान नेताओं ने 2023-24 के शांतिपूर्ण आंदोलनों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को भी तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed