{"_id":"60ba819b8ebc3e59603fd1a8","slug":"farmers-uproar-over-non-procurement-of-wheat-at-purchasing-center-grnoida-news-noi5855674155","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा। रबूपुरा साधन सहकारी समिति केंद्र पर दो दिन से बारदाना खत्म होने से गेहूं की खरीद बंद हैं। इससे क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल नहीं होने पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित किसानों ने तौल शुरू कराने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल नहीं हो रही है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में व तिरपाल पर गेहूं के ढेर लगाकर तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं। किसान ओमप्रकाश, रमेश, छोटन खां, नरेंद्र कुमार, मूला सिंह, प्रेम सिंह आदि का आरोप है कि केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं होने का हवाला देकर तौल नहीं करा रहे हैं। तौल नहीं होने के कारण उन्हें रात में अपने गेहूं के ढेर पर ही सोना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि गेहूं की तौल में भेदभाव किया जा रहा है। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी पर अपने चहेतों किसानों के गेहूं तौल कराने का आरोप लगाया है। किसानों ने अधिकारियों से क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराने की मांग की है।
वहीं क्रय केंद्र प्रभारी व साधन सहकारी समिति के सचिव धर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र पर बारदाना खत्म होने के कारण क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो पा रही है। इस संबंध में संबधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बारदाना मिलने के बाद तौल शुरू करा दी जाएगी।