{"_id":"618d2e9417d42d499a2044ce","slug":"farmers-stopped-work-at-two-places-including-golf-course-noida-news-noi615222117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गोल्फ कोर्स सहित दो जगह काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गोल्फ कोर्स सहित दो जगह काम रुकवाया
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स का काम रोकने जाते किसान। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मुआवजे सहित अन्य मांगों के समर्थन में 81 गांवों के किसानों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-151 स्थित गोल्फ कोर्स में प्राधिकरण का काम रुकवा दिया। हालांकि, यहां दो-तीन मजदूर काम कर रहे थे जिन्हें किसानों ने भगा दिया। इसके अलावा आसपास के बडे़ प्लॉटों पर चल रहे काम को भी रुकवाया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद किसान गोदरेज के प्रोजेक्ट पहुंचे और काम रुकवा दिया। अब शुक्रवार को हरौला बरात घर पर किसान पंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
सुबह सैकड़ों किसान बस, कार और दोपहिया वाहनों से सेक्टर-151 स्थित गोल्फ कोर्स पहुंचे। किसानों ने काम बंद करवाकर मजदूरों से कहा कि वह दोबारा यहां काम करने के लिए न आएं, बल्कि किसी दूसरी साइट पर जाकर काम देख लें। किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की और भोजन किया। इसके बाद किसानों ने गोदरेज के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे तीन-चार मजदूरों को दौड़ाया और दोबारा नहीं आने की हिदायत दी। फिर किसानों ने बैठक की और कहा कि शुक्रवार को हरौला बरात घर पर पंचायत होगी।
किसान नेता सुखवीर खलीफा ने बताया कि किसानों की वजह से प्राधिकरण की ओर से जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन्हें भी अब हटा दिया गया है। पिछले दो दिन में में उन्होंने कई प्रोजेक्ट पर जाकर काम रोकने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन चंद कर्मचारियों को छोड़कर वहां पर कोई नहीं मिलता है। अब नई रणनीति के तहत प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।