फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers stopped officers from working, returned people

किसानों ने अधिकारियों को काम करने से रोका, लोगों को लौटाया

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped officers from working, returned people
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं और किसान। - फोटो : Noida
नोएडा। प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसानों ने काम कराने के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को गेट पर ही रोककर लौटा दिया। वहीं किसानों का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय के अंदर अधिकारियों और कर्मचारियों से मिला। किसानों ने सभी से काम नहीं करने की अपील की। प्राधिकरण दफ्तर में पूरे दिन काम नहीं हुआ। वहीं शाम को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और रितु माहेश्वरी से किसानों की हुई वार्ता बेनतीजा रही। उधर किसानों ने कहा है समस्या का समाधान नहीं होने पर पर वह बोर्ड रूम में धरना देंगे।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में सभी अधिकारियों से काम नहीं करने की अपील करने का फैसला लिया गया। प्राधिकरण के सभी गेट पर किसानों को बैठा दिया गया। किसानों ने काम के आने वाले लोगों को गेट से ही वापस भेजना शुरू कर दिया। वहीं किसानों ने पांच महिलाओं और पांच पुरूषों को प्राधिकरण अधिकारियों को समझाने के लिए भेजा। इस बीच प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी और प्रसून द्विवेदी किसानों को मनाने पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक किसी का काम नहीं होगा। इसके बाद किसानों को अधिकारियों से मिलाया गया। किसानों ने एसीईओ और ओएसडी समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पंफलेट देकर कहा कि जब तक किसानों का काम नहीं होगा तब तक प्राधिकरण में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। शाम तक प्राधिकरण में कोई कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलावा भेजा। प्राधिकरण कार्यालय में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, सीईओ रितु माहेश्वरी, डीसीपी राजेश एस और एडीसीपी रणविजय सिंह के साथ हुई करीब तीन घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही।
किसानों के प्राधिकरण पहुंचने पहले चली गईं सीईओ
प्राधिकरण में बैठकर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को रोकने के लिए किसानों के पहुंचने से पहले ही सीईओ रितु माहेश्वरी कार्यालय से कहीं चली गईं थीं। किसानों संग पहुंची महिलाएं सीईओ से मिलकर बात करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।
‘हम तो 44 साल से परेशान हैं आप 2 घंटे भी सहन नहीं कर पाईं’
नोएडा प्राधिकरण की दो महिला कर्मचारी किसानों और प्राधिकरण अधिकारियों के चल रहे संवाद के दौरान बाहर जाने की बात कह रही थीं। किसानों ने कई बार रोका लेकिन महिला कर्मचारी नहीं मानी और वार्ता के दौरान ही बाहर जाने पर अड़ गईं। इस पर किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा, ‘मैडम हम तो 44 साल से परेशान हैं आप 2 घंटे भी सहन नहीं कर पा रही हैं।’ इसके बाद महिलाएं वापस चली गई।

काम कराने वाले लोग रहे परेशान
बृहस्पतिवार को सेक्टर-48 निवासी एससी वर्मा प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। उन्हें किसानों ने बाहर से ही लौटा दिया। एससी वर्मा ने सेक्टर-48 में मकान बनाया है। जिसका कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राधिकरण से लेना था। यह काम करने के बाद उनको निजी कार्य से अमेरिका जाना है। काम नहीं करा पाने की वजह से मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि उनके विदेश जाने का समय नजदीक आता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed