{"_id":"6acba90a11739555560bf255","slug":"farmers-staging-a-sit-in-protest-will-hold-a-mahapanchayat-today-noida-news-c-491-1-rgh1003-11390-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धरने पर बैठे किसान आज करेंगे महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धरने पर बैठे किसान आज करेंगे महापंचायत
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। रीलखा गांव के नजदीक यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि 6 दिन बीतने के बावजूद कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान पप्पू प्रधान ने बताया कि सोमवार को महापंचायत बुलाकर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज किया जाएगा और प्राधिकरण का काम नहीं चलने दिया जाएगा। धरने में हेमराज कसाना, नीरज कसाना, रामवीर सिंह, धनेश प्रधान, रोहित कसाना, राजीव कसाना, सोनू कसाना, विकास कसाना, राघव कसाना, रवि कसाना समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन