फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers protested against the team that came to take possession

Noida News: कब्जा लेने पहुंची टीम का किसानों ने किया विरोध

Sat, 30 Dec 2023 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the team that came to take possession
कब्जा लेने पहुंची टीम का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन

- पुलिस से हुई नोकझोंक, बिल्डर का काम रुकवाया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बील अकबरपुर गांव में एलएमसी की जमीन पर सर्वोत्तम बिल्डर के लिए कब्जा लेने पहुंची टीम का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने बिल्डर का काम भी रुकवा दिया है। पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। किसान, बिल्डर और प्रशासन की शनिवार को उपजिलाधिकारी दफ्तर में वार्ता होगी।

किसानों का कहना है कि सर्वोत्तम बिल्डर का हमारी जमीन से कोई लेना देना नहीं है। बिल्डर के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण और रेरा कोर्ट की तरफ से कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन बिल्डर का साथ दे रहा है। किसानों और महिलाओं ने सर्वोत्तम बिल्डर के कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने पर अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। किसानों के विरोध के चलते दादरी के उपजिलाधिकारी आलोक गुप्ता और एसीपी दादरी मौके पर पहुंचे। किसानों ने उसने बातचीत की। इसके बाद तय हुआ कि शनिवार को एसडीएम दादरी के कार्यालय में किसानों के साथ वार्ता की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समझौते की शर्तों को पूरा किए बगैर बिल्डर अथवा पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों की खड़ी फसलों पर कब्जे की कार्रवाई की गई तो वह अपने परिवारों को लेकर अपने खेतों पर ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed