फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' protest demanding opening of 13 sugarcane

Noida News: तौल केंद्र शुरू करने के लिए गन्ना मंत्री से मिले किसान

Sat, 15 Nov 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest demanding opening of 13 sugarcane
शुगर मिलों के 13 गन्ना तौल केंद्रों को चालू करने की मांग के लिए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से वार्ता की। उन्होंने किसानों को जल्द तौल केंद्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया हालांकि किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक आदेश नहीं आएगा उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल देहरादून में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिलने के लिए पहुंचा। विकास सैनी ने गन्ना मंत्री से लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के खेड़ाजट, ब्रह्मपुर जट, बुड़पुर जट, टिकौला कलां, शेरपुर खेलमऊ और लक्सर शुगर मिल कंकरखाता, निरंजनपुर, बाड़ीटीप, तिलकपुरी, अलावलपुर, फतवा, भगतनपुर, रायसी आदि तौल केंद्रों को शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन




बताया कि शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है लेकिन किसान अपना गन्ना तौल केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों अपने खेतों को खाली कर गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें गेहूं की बुआई की चिंता सता रही है। गन्ना मंत्री ने किसानों को शनिवार तक तौल केंद्र शुरू करने के आदेश जारी करने के निर्देश गन्ना आयुक्त को दिए। जिस पर किसानों ने गन्ना मंत्री का आभार व्यक्त किया। हालांकि किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र शुरू करने के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक न तो सहायक गन्ना आयुक्त दफ्तर का ताला खुलेगा न ही धरना समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed