{"_id":"6b04614f41c7e498d304ffa4","slug":"farmers-protest-at-noida-authority-over-their-demands-noida-news-c-1-noi1095-4964392-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन फोटो अमर उजाला
7 दिन का समय देकर वापस लौटे किसान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान परिषद की अगुवाई में सोमवार को किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पर धरना दिया। यह धरना किसानों की 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट की मांग, आबादी निस्तारण और हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के मुद्दों पर केंद्रित रहा। किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की संवादहीनता और उनके मुद्दों के निस्तारण में उदासीनता पर गंभीर आपत्ति जताई। किसानों से प्राधिकरण के एसीईओ पुष्प राज सिंह ने वार्ता की। एसीईओ ने किसानों के सभी बिंदुओं को सुना और विभागों से जानकारी ली। इसके साथ ही प्राधिकरण स्तर से किसानों को दिए जाने वाले आबादी प्लॉट को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी भी दी। धरने में किसानों ने प्राधिकरण को सात दिन का समय प्राधिकरण को दिया है।
परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि 13 नवंबर आईडीसी आलोक कुमार के समक्ष किसानों की तरफ से दी गई जमीन के सापेक्ष 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिए जाने संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत होनी थी। प्राधिकरण स्तर से इसे प्रस्तुत किया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने संबंधी रिपोर्ट भी प्राधिकरण के स्थगित रवैये के कारण लागू नहीं हो सकी। इससे किसानों के वाजिब हित प्रभावित हो रहे हैं। धरने के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने अपने 5 प्रतिशत प्लॉट भूलेख विभाग से नियोजन विभाग में भेजने की प्रक्रिया सात दिन में पूरी करने को कहा है। नियोजन विभाग में लंबित किसानों प्लॉट लगाने संबंधी कार्य के लिए भी सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। सुखबीर खलीफा ने कहा कि ऐसा न होने पर फिर किसान फिर प्राधिकरण से अपना हक मांगने के लिए पहुंचेंगे।