फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' Panchayat demands four percent population land

Noida News: चार प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसानों की पंचायत

Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Panchayat demands four percent population land
ग्रेटर नोएडा के सिरसा में चार प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर पंचायत कर प्रा​धिकरण कार्यालय
चार प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसानों की पंचायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । चार प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम सिरसा स्थित शिव मंदिर पर ग्रामवासियों और पीड़ित किसान परिवारों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में तय किया गया कि अगले दो दिनों तक गांव में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक पीड़ित किसान परिवारों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 20 अगस्त को किसान परिवार ग्राम सिरसा से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च कासना और परी चौक होते हुए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेगा।

किसानों ने कहा कि चार प्रतिशत आबादी भूखंड का मामला लंबे समय से लंबित है। अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि मांग पर ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। किसानों का आरोप है कि पूर्व में प्राधिकरण की ओर से शासन को पत्र भेजे जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्हें आज तक पत्रों की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। किसानों ने मांग की है कि 20 अगस्त को ग्रेनो विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ निर्णायक वार्ता कराई जाए। वार्ता में सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। चौधरी प्रकाश प्रधान, जोगिंदर प्रधान और सुनील भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed