फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers of Gautam Buddha Nagar will participate in Muzaffarnagar Mahapanchayat

मुजफ्फरनगर महापंचायत में शामिल होंगे गौतमबुद्ध नगर के किसान

Sat, 04 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Gautam Buddha Nagar will participate in Muzaffarnagar Mahapanchayat
जेवर/रबूपुरा/दनकौर। कृषि कानूनों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में जिले के किसान भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार होगी। जिले से कई किसान शनिवार को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। जबकि बड़ी संख्या में किसान रविवार सुबह 5 बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में हिस्सा लेने के लिए जेवर से बड़ी संख्या में रविवार को किसान बसों और निजी वाहनों से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। जेवर टोल पर पिछले 100 दिनों से धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता महेंद्र सिंह चौरोली ने बताया रविवार सुबह 20 बसों और सैकड़ों निजी गाड़ियों से करीब 5000 किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया की व्यवस्था देखने के लिए कुछ किसान शनिवार शाम तक मुजफ्फरनगर महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे बाकी किसान रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर जुटेंगे। उसके बाद सभी ग्रेटर नोएडा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर पंचायत में पहुंचेंगे। किसान एकता संघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों से मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए रवाना होंगे। तीनों कृषि कानूनों को विरोध में रविवार को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में जिले के करीब 10 हजार किसान सुबह 5 बजे रवाना होंगे। भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने बताया कि जिले के अन्य सामाजिक संगठनों ने भी महापंचायत को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

निमंत्रण नहीं आने के कारण जाने से किया इनकार
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज सिंह रावल ने बताया कि उनका संगठन किसानों की लड़ाई में साथ है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उनके संगठन को महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए उनके संगठन से कोई भी मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed