फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers moved towards Delhi with tractor, police stopped by planting barricades

ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढ़े किसान, पुलिस्र ने बैरिकेड लगाकर रोका

Thu, 17 Dec 2020 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers moved towards Delhi with tractor, police stopped by planting barricades
ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढ़े किसान, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
विज्ञापन

नोएडा। चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन के 16वें दिन एक बार फिर किसान उग्र हो गए। आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से नोएडा आ रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस की सख्ती से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार सुबह अचानक किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढ़े। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद करा दिया। तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद हो गया। किसानों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली से आने वाला रास्ते को भी बंद करने की बात कही है।
इससे पहले बुधवार सुबह करीब 11 बजे धरनास्थल पर अचानक सुगबुगाहट नजर आने लगी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महासचिव ट्रैक्टर स्टार्ट कर कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की तरफ बढ़ने लगे। मौके पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। नोएडा पुलिस के अधिकारी ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए। अधिकारियों ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और बैरिकेड लगाकर नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस बेवजह कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। किसान अपना अधिकार मांगने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को गाजियाबाद से नोएडा आ रहे कार्यकर्ताओं को रोका गया। कुछ कार्यकर्ता धरनास्थल से नहाने के लिए गए थे उन्हें डीएनडी पर ही रोक लिया गया। इससे नाराज होकर किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर के आगे खड़े हुए पुलिस अधिकारी
किसानों को रोकने के लिए खुद एडीसीपी रणविजय सिंह ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए। एसीपी रजनीश वर्मा ट्रैक्टर को पीछे की ओर खींच रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे-पीछे किसान हंगामा करते हुए आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, इस बीच दिल्ली पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया।
आज चिल्ला बॉर्डर पर चक्का-जाम करेंगे किसान
किसानों ने बृहस्पतिवार को चिल्ला बॉर्डर पर चक्का जाम करने की घोषणा की है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी चिल्ला बॉर्डर पहुंचे। जैसे ही वह दिल्ली की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारी संख्या में अंबावता संगठन के बैनर तले किसान चिल्ला बॉर्डर आकर चक्का जाम करेंगे। दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को बंद कराया जाएगा और बॉर्डर पर पंडाल लगाकर धरना शुरू किया जाएगा।
जब तक सरकार अड़ी रहेगी, किसान डटा रहेगा
चिल्ली बॉर्डर पर भाकियू (भानु) के धरने के 16वें दिन आंदोलन तेज हो गया। नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ता बंद हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीसीपी राजेश एस, एडीसीपी रणविजय सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा, एसीपी पीपी सिंह दिनभर मौके पर डटे रहे। एडीसीपी और एसीपी ने कई बार प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह से बातचीत के लिए धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार अड़ी रहेगी, किसान भी डटा रहेगा।
खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, पुलिस बल मुस्तैद
खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पुलिस मुस्तैद हो गई है। चिल्ला बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज होते ही दिल्ली और नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली की सीमा में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।

बेड़ियों में जकड़कर जताया विरोध
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं का बुधवार को धरना जारी रहा। संगठन ने किसान कानून के विरोध में तीन किसानों का काले कपड़े से मुंह ढका। प्रतीक के रूप में तीनों के हाथों में लाठी थमाई गई। एक किसान को असहाय दिखाते हुए जंजीरों में जकड़ा गया। एक तरफ किसान तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने नुमाइंदे प्रतीक के रूप में खड़े किए गए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि हमें किसी राजनीतिक पार्टी या किसी अन्य संगठन के समर्थन की जरूरत नहीं है। वहीं धरनास्थल पर किसानों ने तिरंगा फहराकर विजय दिवस भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed