{"_id":"659fe5c5adbd53c3820f5118","slug":"farmers-lockout-announced-outside-noida-authority-and-police-stopped-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest In Noida: नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका; तालाबंदी का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Protest In Noida: नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका; तालाबंदी का किया एलान
Thu, 11 Jan 2024 06:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:28 PM IST
सार
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के सैंकड़ों किसान मौजूद हैं। जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया है। साथ ही प्रशासन ने किसानों से समय मांगा है।
विज्ञापन
किसानों का हल्ला बोल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में किसान एकजुट हुए। किसानों ने तालाबंदी का एलान कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के बाहर सैंकड़ों किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया है। पुलिस और प्राधिकरण ने किसानों से समय मांगा है। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में प्राधिकरण पर धरना आज 31वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष माननीय सुखबीर खलीफा ने उद्घोष किया कि हमको यहां बैठे-बैठे महीना भर से ऊपर हो चुका है और 2 तारीख में हमारे मध्य पुलिस अधिकारी आए थे और कहा था कि 10 तारीख से पहले पहले आपका कुछ मुद्दों पर समाधान हो जाएगा, अभी तक भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
आगे कहा कि अगर वह नहीं हमको कुछ बताते हैं तो हम जल्दी ही वेरी गेट तोड़कर आगे बढ़ेंगे। इसी घोषणा के बाद पुलिस अधिकारी किसानों के मध्य पहुंचे। जब वार्ता किसानों से हो रही थी तभी महिला शक्ति अपना धैर्य खोकर बेरी गेट पर झूल गई और उसको तोड़ने लगी। काफी देर महिला शक्ति और पुलिस अधिकारियों की नोक झोंक होती रही। खलीफा जी ने सभी को समझाया शांत कराया कि मध्य में पुलिस के सक्षम अधिकारी हैं ,इस तरह विवेक हीन होने से हम समाधान की तरफ नहीं जा पाएंगे। तब कहीं जाकर मातृशक्ति शांत हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आपकी मध्यस्थता कर रहे हैं, हम आपकी वकालत कर रहे हैं। हमें कुछ समय दीजिए आपके मुद्दे काफी बड़े हैं। खलीफा ने कहा कि आप समय लीजिए हम अपना धरना यथावत जारी रखेंगे।
किसानों की समस्याओं को लेकर पर टोल पर प्रदर्शन
बीते बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने टोल फ्री कराने का भी प्रयास किया, लेकिन मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
किसानों ने मांग की कि जिले में जगह-जगह चल रहे भूमि अधिग्रहण और विस्थापन नीति में सुधार किया जाए। साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर सभी टोल के 15 किमी की परिधि में आने वाले गांव के लोगों के लिए टोल फ्री किया जाए।
मौके पर एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह, टोल अधिकारी ईश्वर सिंह व जेके शर्मा ने किसानों ने 22 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कराया।