फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' India bandh ineffective, shops remained open, police forces and duty magistrates deployed to deal with miscreants

किसानों का भारत बंद बेअसर, खुली रहीं दुकानें, उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे तैनात

Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers' India bandh ineffective, shops remained open, police forces and duty magistrates deployed to deal with miscreants
पुन्हाना/नूंह। नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के 40 घटक संगठनों द्वारा सोमवार को किए गए भारत बंद का असर जिले में बेअसर रहा। सामान्य दिनों की तरह पुन्हाना, नूंह, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां आदि शहरों में दुकानें और बाजारें खुली रहीं। वाहनों की रफ्तार भी नहीं थमी। किसान नेताओं की अपील को व्यापारी संगठनों ने बहिष्कार कर दिया। वहीं, जिला प्रशासन ने उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल और थाना स्तर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। नूंह जिले में भारत बंद का असर नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसका मुख्य कारण जिले में किसान संगठन का मजबूत न होना रहा। यहां तक की किसान संगठन से जुडे़ नेता भी कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने के मकसद से नूंह जिले के थाना क्षेत्र पुन्हाना, पिनगवां, बिछौर, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, रोजकामेव और तावडू में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उन्होंने भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने पर जिले की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से किसी प्रकार की घटना की सूचना नहीं मिली है। जिले में सभी प्रकार की दुकानें खुली रहीं और सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने की थी नाकेबंदी
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि नूंह जिले में केवल सुन्हेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना चल रहा है। इस कारण सुन्हेड़ा बॉर्डर, नीमका गांव सहित राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले सभी रास्तों में मजबूती से नाकेबंदी की गई थी। उन्होंने कहा कि पुन्हाना उपमंडल के तीनों थानों पुनहाना, पिनगवां और बिछौर में कोई रोड जाम नहीं किया गया और सभी बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं की अपील को किया दरकिनार
फिरोजपुर झिरका। किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया था। इस संबंध में जिला मुख्यालय पर भी किसान यूनियन के बड़े नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित शीर्ष नेताओं ने पहुंचकर जिले के लोगों से भारत बंद के दौरान अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की थी, लेकिन फिरोजपुर झिरका की जनता ने अपील को दरकिनार कर आम दिन की तरह अपने कार्य किए। इस कारण शहर में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। शहर के मुख्य बाजार रोजमर्रा की तरह खुले। भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क था। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार के भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे इंतजाम किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed