फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers got angry, burnt copies of agricultural laws

किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं

Sun, 07 Feb 2021 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry, burnt copies of agricultural laws
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर शनिवार को किसानों के देशव्यापी चक्का जाम का ग्रेटर नोएडा में भी असर देखने को मिला। किसान संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कहीं कृषि कानून की प्रतियां जलाईं तो कहीं ज्ञापन सौंपकर कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा, रबूपुरा, जेवर सहित कई जगहों पर किसानों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, चक्का जाम को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। सूरजपुर कलक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने भारत सरकार से तीनों कृषि कानून को वापस लेने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इसमें एमएसपी पर कानून बनाने, किसानों को एकमुश्त कर्ज माफ करने, कृषि से जुड़े सामान बीज, खाद, दवाई, बिजली, पानी, डीजल के रेट को कम करने, किसान आयोग का गठन करने, गन्ना किसानों के बकाया का शत प्रतिशत भुगतान कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें जनपद के किसानों को बकाया 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान कराने, तीनों प्राधिकरणों में आबादी के मामलों का निस्तारण कराने, किसान परिवारों के बेरोजगार युवकों को नौकरी में आरक्षण देने, कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई है।
किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग का गठन करने, सभी किसानों के कर्ज माफ कराने की मांग की गई है। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, श्यामवीर सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
किसान बोले- जारी रहेगा आंदोलन
किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कैलाशपुर गांव में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को पुतले पर रखकर जलाया। किसान सभा के उपाध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मपाल ने कहा कि देशभर के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर इसे वापस करने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसेन नागर ने कहा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक किसान सभा आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर जिला कमेटी के सदस्य ब्रजवीर भाटी, किसान सभा के प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

जेवर-रबूपुरा में भी ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
जेवर व रबूपुरा के किसानों ने एसीपी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर तीनों कृषि कानूनों वापस लेने की मांग की। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से धरना स्थल पर बैठे किसानों के लिए बिजली, पानी रोकने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच, चंदर पहलवान, बिजेंद्र सिंह, शाहिद मंजूर, विपिन सेवा, प्रमोद श्रीवास, यूनुस कुरेशी, कादिर साबरी, किशनपाल, शिशुपाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, कालीचरण गिरी, सूबेदार सिंह, रामपाल सिंह राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed