फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers filed a complaint against the center in-charge and the contractor.

Noida News: किसानों ने सेंटर इंचार्ज और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी

Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers filed a complaint against the center in-charge and the contractor.
चोरगलिया थाने में सेंटर इंचार्ज व ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देते किसान।
गौलापार (नैनीताल)। लाखनमंडी सहकारी समिति मैदान में धान तौल के दौरान सोमवार को घटतौली पकड़े जाने के मामले में किसानों ने सेंटर इंचार्ज व ठेकेदार के खिलाफ चोरगलिया थाने में तहरीर दी है। दूसरी ओर जिला प्रबंधक ने कहा कि किसानों की लिखित शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी जाएगी। मामले में मंगलवार को धान खरीद केंद्र पर किसानों ने इस मुद्दे पर खासा हंगामा किया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को तौल केंद्र पर धान तुलाई के दौरान किसानों की शिकायत के बाद घटतौली पकड़ी गई थी। एक ट्राॅली में दस से 12 कट्टों की कम गिनती के बाद खासा हंगामा खड़ा हो गया था। इसी मामले में मंगलवार सुबह से ही किसान धान क्रय केंद्र पर पहुंचने लगे थे। जनप्रतिनिधि नंदन बोरा, दीपक चौसली, भुवन पोखरिया, प्रदीप फत्याल, आशु, सुरजीत कौर, पान सिंह मेवाड़ी ने सेंटर इंचार्ज से तुरंत अधिकारियों को बुलाने को कहा। कुछ ही देर बाद मौके पर यूसीएफ जिला प्रबंधक नैनीताल प्रेमा हरबोला, सचिव गजेंद्र सिंह पोखरिया पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील व सेंटर इंचार्ज हेमचंद्र से जवाब मांग ठेकेदार को जल्द पहुंचने को कहा।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि धान चोरी में पल्लेदार से लेकर ऊपर तक सब शामिल हो सकते हैं। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक अधिकारियों से लंबी चर्चा होने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। इस पर किसानों ने चोरगलिया थाने में सेंटर इंचार्ज हेम चंद्र दानी, ठेकेदार मनोज कुमार अरोड़ा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा कि जांच होने पर जितने भी लोग इस धोखाधड़ी में लिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो। इधर जिला प्रबंधक प्रेमा हरबोला ने किसानों से लिखित में शिकायत ली। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र आरएम को सौंप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed