{"_id":"69011c1ce598bf491708a61b","slug":"farmers-demanded-a-plot-to-plot-survey-of-their-crops-na-news-c-132-1-sjhs1002-108024-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों ने की फसलों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों ने की फसलों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोंठ। मंगलवार को किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसके जरिये फसलों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
किसानों ने बताया कि सोमवार को दिन भर बारिश होती रही, जिससे खेतों में जलभराव हो गया है। कई स्थानों पर धान की फसल गिर गई है। जलभराव से धान के पौधे सड़ने लगे हैं, जिससे अब कटाई के दौरान भारी मात्रा में दाना झड़ने की आशंका है। किसानों ने बताया कि खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर किया गया खर्च डूब गया है। किसानों ने कहा कि उन्होंने अच्छी पैदावार की उम्मीद से इस बार धान की बोआई की थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
किसानों को नेतृत्व सपा किसान नेता कंचन राजपूत ने किया। इस मौके पर विधानसभा इकाई अध्यक्ष हेमंत अहिरवार, जगमोहन यादव सेमरी, स्वदेश राजपूत, विकास राजपूत, पंकज यादव, रवि कुशवाहा, आकाश राजपूत, आत्माराम कुशवाहा, इरफान जौंरा, ज्ञान सिंह, धीरेंद्र, साहिल राजपूत, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।