{"_id":"5fe23ed68ebc3e3e80596463","slug":"farmers-clash-with-police-on-mahamaya-flyover-grnoida-news-noi5555198179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाया फ्लाईओवर पर पुलिस से भिड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाया फ्लाईओवर पर पुलिस से भिड़े किसान
विज्ञापन
महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद अधिकारी से वार्ता करते किसान।
महामाया फ्लाईओवर पर पुलिस से भिड़े किसान
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। नए कृषि कानूनों के समर्थन में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान मंगलवार को करीब 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें व कारों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले, लेकिन यातायात की समस्या को देखते हुए उन्हें महामाया फ्लाईओवर के पास रोक लिया गया। इस पर किसानों व पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई। दिल्ली जाने के लिए आमादा किसानों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को बुलवाया गया। धरने पर बैठे किसान कृषि मंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद सांसद 10 किसानों के साथ कृषि मंत्री से मिले और किसानों की तरफ से कानून के समर्थन में पत्र सौंपा। रैली में शामिल किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों में किसानों के लिए हितकारी योजना है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पार्क (सिटी पार्क) के सामने सुबह 10 बजे से किसान ढोल नगाड़ों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों में सवार होकर आने शुरू हो गए। देखते ही देखते संख्या हजारों में पहुंच गई। किसान यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता सुनील भाटी कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे पार्क से रैली को रवाना किया गया। आगे पुलिस की जिप्सी और ट्रैक्टर में नगाड़े और बंब बजाते हुए किसान मौजूद रहे। कई ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारपाई डालकर किसान बैठे थे। किसानों का काफिला परी चौक से होता हुआ नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते से रवाना हुआ। महामाया फ्लाईओवर पर करीब डेढ़ बजे किसानों को रोक दिया। यहां किसान करीब दो घंटे किसान धरने पर बैठे रहे। वहां से 10 किसान राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर के नेतृत्व में कृषि मंत्री से मिले और कृषि कानूनों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। रैली में राजू भाटी, अजयपाल प्रधान, अमित मुखिया, सोनू नागर, श्याम सिंह, वीरेंद्र प्रधान, पुष्पेंद्र प्रमुख, अजयपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
किसान संघर्ष समिति की मांग
एमएसपी जारी रहना चाहिए। मंडियों का आधुनिकीकरण होना चाहिए। किसानों के ट्यूबवेल बिल को लेकर नई योजना लानी चाहिए। किसानों को बैंकों के द्वारा दिया जाने वाला ऋण संस्थाओं को न देकर किसानों को देना चाहिए। विकास प्राधिकरणों को उतनी ही जमीन को अधिसूचित करना चाहिए, जितनी जमीन की आवश्यकता है। प्राधिकरण और किसानों के समझौतों को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए। जिन किसानों ने प्राधिकरण को जमीन दी है उनके परिवार के सदस्य को प्राधिकरण में नौकरी मिलनी चाहिए। मंडी टैक्स से ही मंडियों का विकास होना चाहिए।
विज्ञापन
रामेश्वर चौधरी बने भाकियू (भानु) के एनसीआर अध्यक्ष
भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने रामेश्वर चौधरी को एनसीआर का अध्यक्ष घोषित किया। संगठन विस्तार के तहत यह घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि रामेश्वर मथुरा के कासिमपुर गांव के किसान परिवार से हैं। वह एनसीआर में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
भाकियू (लोकशक्ति) खटखटाएगा कोर्ट का दरवाजा
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के अध्यक्ष श्यौराज सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक में लोकशक्ति की ओर से कोर्ट में याचिका दायर कराने का फैसला किया गया। इसके लिए वरिष्ठ वकील डॉक्टर सूरत सिंह और एपी सिंह लोकशक्ति का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाकियू लोकशक्ति का धरना जारी रहेगा।