फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers broke the barricades and reached the last gate of Noida Authority

फिर भड़के अन्नदाता: बैरिकेड तोड़ नोएडा प्राधिकरण के अंतिम गेट तक पहुंचे किसान, पुलिस से बड़ी झड़प; देखें Video

Thu, 10 Oct 2024 02:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 10 Oct 2024 02:01 PM IST
सार

प्राधिकरण दफ्तर के पास नोएडा पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। यहां किसानों के साथ पुलिस की बड़ी झड़प हुई। काफी देर की झड़प के बाद किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया और उसके ऊपर से कूदते हुए प्राधिकरण के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद वह धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Farmers broke the barricades and reached the last gate of Noida Authority
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन लोक मंच के तत्वावधान में गुरुवार को 81 गांव के किसान दोपहर एक बजे हरौला के बारात घर पहुंचे। यहां जुड़ने के बाद थोड़ी देर में सभी किसान सभी किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर की ओर कूच किया। प्राधिकरण दफ्तर के पास नोएडा पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। यहां किसानों के साथ पुलिस की बड़ी झड़प हुई। काफी देर की झड़प के बाद किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिया और उसके ऊपर से कूदते हुए प्राधिकरण के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद वह धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


किसानों की प्रमुख मांगें
नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र के 81 गांवों के किसानों का कहना है कि जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं, उन सभी किसानों को 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट दिए जाएं। जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं, उन सभी किसानों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत के भूखंड या धनराशि दी जाये। 
विज्ञापन


वहीं, सभी 81 गांवों का विकास सेक्टर की तरज पर किया जाये। सभी किसानों को वर्ष 1997 से 64.7 प्रतिशत मुवावजा ओर 10 प्रतिशत के विकसित भूखंड सभी किसानों को दिया जाये। नोएडा के सभी 81 गांव के किसानों की आबादी को 450 मीटर से एक हजार मीटर करते हुए आबादी का संपूर्ण समाधान करें और 1976 से वर्ष 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के प्लॉट आवंटित करें। नोएडा प्राधिकरण के गांवों में सुवामित योजना लागू की जाए। गांवों में नक्शा नीति समाप्त की जाए, गांव में यह व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारी का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण किसानों के साथ तानाशाही कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने किसानों से किए गए करारो को पूरा नहीं किया है। नक्शा 11 में स्पष्ट लिखा है कि किसानों को मिलने वाले मुआवजे की धनराशि में से 10 प्रतिशत धनराशि आबादी भूखंड देने के लिए काट ली गई थी और किसानों को केवल 90 प्रतिशत धनराशि का ही भुगतान किया गया था। अब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड नहीं दे रहे हैं। यह करार नियमावली का उलंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed