{"_id":"65b16f70dd7fa436390da456","slug":"farmers-broke-pots-by-protesting-against-authority-and-ntpc-noida-news-c-1-lko1064-1345001-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण और एनटीपीसी पर प्रदर्शन कर किसानों ने फोड़े घड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण और एनटीपीसी पर प्रदर्शन कर किसानों ने फोड़े घड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:::
प्राधिकरण और एनटीपीसी पर प्रदर्शन कर किसानों ने फोड़े घड़े
- कहा- हमें देने के लिए जमीन नहीं, नीलामी में बेच रहा प्राधिकरण
- जाम के हालात बने, पुलिस से हुई नोक-झोंक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण और एनटीपीसी के बाहर धरना दे रहे किसान संगठनों कर मटके फोड़े। नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड ई-नीलामी से जमीन बेचने की योजना का विरोध किया। इस बीच जाम के हालात बने रहे। पुलिस से भी किसानों की नोक-झोंक हुई। भारतीय किसान परिषद ने एनटीपीसी और नोएडा प्राधिकरण का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया।
भारतीय किसान यूनियन मंच ने कहा कि एक तरफ किसानों को भूखंड देने के लिए प्राधिकरण के पास जमीन नहीं है, दूसरी तरफ ई-नीलामी में भूखंड बेचे जा रहे हैं। प्रदर्शन से पहले किसान मोदी मॉल पर जुटे। इसके बाद नोएडा स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए एनटीपीसी पहुंचे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-6 कार्यालय पर प्राधिकरण के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी से आवासीय भूखंड बेचे जाने की स्कीम किसानों के साथ धोखा है। एक तरफ तो नोएडा प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देता है कि नोएडा प्राधिकरण के पास किसानों को देने के लिए भूमि नहीं है। दूसरी तरफ आवासीय स्कीम निकाल रहा है। अब नोएडा के 81 गांव के किसान अपना शोषण नहीं होने देंगे। अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि 26 जनवरी को प्राधिकरण व एनटीपीसी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा।