{"_id":"68e3cc9fa24e3fd9e808e474","slug":"farmers-are-worried-due-to-non-sale-of-paddy-in-the-market-noida-news-c-491-1-gnd1001-236-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडी में धान की बिक्री न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडी में धान की बिक्री न होने से किसान परेशान
विज्ञापन
-अस्थायी मंडी में टीन शेड न होने से माल हुआ खराब
-आढ़तियों और किसानों को हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। मौसम बदलने के साथ हुई बारिश से रबूपुरा में लगने वाली अस्थायी अनाज मंडी में माल भीग गया। इससे किसान और आढ़तियों की परेशानी में इजाफा हो गया है। सरकारी मंडी न होने से खुले में रखा धान बारिश से प्रभावित हो गया।
आसपास सरकारी मंडी न होने से रबूपुरा में अस्थायी मंडी लगती है। किराये के मैदान पर लगने वाली मंडी में पचास से ज्यादा गांवों के किसान अनाज लेकर पहुंचते हैं। आछेपुर गांव के रहने वाले किसान सुंदर सोलंकी ने बताया धान तैयार होने के बाद किसान अस्थायी मंडी में पहुंचे थे। पूर्व के सापेक्ष इस साल दाम भी बेहतर मिले,लेकिन सारी तैयारियों पर बारिश आफत बनकर बरस गई। रबूपुरा निवासी आढ़ती सुधीर गोयल ने बताया खुले में रखा माल बारिश होने से भीग गया। किसी तरह त्रिपाल से ढककर माल बचाने का प्रयास किया गया। यहां पर सरकारी मंडी बनानी चाहिए, जिससे राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- --
जल्द शुरू हो जाएगी धान की खरीद
सोमवार को मंडी में किसान माल लेकर आ गए थे। बारिश के कारण कार्य प्रभावित जरूर हुआ है। मौसम सही होने से आढ़तियों की ओर से खरीदी शुरू हो जाएगी।
कोतिमा राम वर्मा, प्रभारी सचिव, मंडी समिति जेवर।