{"_id":"60bbd1cf8ebc3e59b5120b9c","slug":"farmer-protest-by-buring-copies-of-agricultural-laws-grnoida-news-noi585765066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध
विज्ञापन
सूरजपुर में जिला मुख्यालय पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते किसान।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को दादरी, जेवर व सदर तहसील और जिला मुख्यालय पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
जिला मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, दादरी तहसील में तहसील अध्यक्ष फिरे राम तोंगड, सदर तहसील पर अध्यक्ष विनोद शर्मा और जेवर तहसील में अध्यक्ष शमशाद सैफी के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि भारत सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। जबरदस्ती तीनों कानून किसानों पर थोप रही है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की तौल नहीं होने से किसान परेशान हैं। यूरिया और डाई के रेट आसमान छू रहे हैं। किसान को राहत देने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र चपराना, धर्मपाल स्वामी, मुकेश, विकास, संजय, धीरज चौधरी, ज्ञानी प्रधान, अजब प्रधान, प्रदीप अंबावता, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
जेवर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यूनियन ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने, किसान आयोग के गठन, खाद से संबंधित समस्याओं के समाधान सहित 19 मांगों को उठाया है। शनिवार सुबह तहसील पहुंचे यूनियन के सदस्यों ने तहसीलदार विनय भदौरिया से स्थानीय किसानों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की। इस मौके पर चौधरी राजमल सिंह, प्रताप नागर, विनोद चौधरी, रामकुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, साकिर, जावेद, हरेंदर चौधरी, प्रमोद, संजू आदि मौजूद रहे।