फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmer pray for police to go to dehli

किसानों ने दिल्ली जाने देने के लिए पुलिस से कीं मन्नतें, गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
farmer pray for police to go to dehli
प्रदर्शन करते किसान
किसानों ने दिल्ली जाने देने के लिए पुलिस से कीं मन्नतें, गिरफ्तार, डीसीपी गुरुग्राम ने रात बजे छोड़ा
विज्ञापन

पुन्हाना। किसान संबंधित तीन कानून का विरोध करने के लिए दिल्ली कूच कर रहे नूंह जिले के किसानों को मंगलवार को सोहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धारा 107/151 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गुरुग्राम के डीसीपी की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करते हुए सभी को रात करीब 12 बजे छोड़ा। इसकी वजह से नूंह जिले के किसान दिल्ली नहीं जा सके। इससे पहले, किसानों ने सोहना पुलिस की खूब मन्नतें कीं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
किसान नेता आजाद, रमजान चौधरी, दीन मोहम्मद मामलीका, सलामुद्दीन नोटकी आदि ने बताया कि नूंह जिले के सैकड़ों किसान मंगलवार को नूंह के गांधी पार्क से करीब 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। नूंह पुलिस ने रोजकामेव तक तीन बैरियर लगा रखे थे। किसानों ने तीनों को तोड़कर सोहना क्षेत्र में प्रवेश किया तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान किसानों ने दिल्ली जाने देने के लिए सोहना पुलिस की खूब मन्नतें कीं, लेकिन जवान नहीं पसीजे। उन्होंने उनको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने सोहना पुलिस के अधिकारियों की भाषा को भी आपत्तिजनक बताया। उनका कहना है कि वे दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होना चाहते थे। उनका मकसद केंद्र सरकार के तीन कानूनों का विरोध करना था, लेकिन पुलिस ने बिना किसी कसूर के उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि उनके किसी भी साथी ने न तो सड़क पर कोई अवरोध पैदा किया और न ही कोई सड़क जाम की। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हौसले नहीं हुए हैं कम
किसान नेताओं का कहना है कि भले सरकार और प्रशासन उनके खिलाफ कितने भी मुकदमेे दर्ज करे सर्दी में पानी की बौछार कराए या लाठियां चलवाए, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती, वे विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed