फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer kept chomping under tractor trolley overnight in cold, death

भीषण ठंड में रातभर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबा किसान छटपटाता रहा, मौत

Fri, 18 Dec 2020 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer kept chomping under tractor trolley overnight in cold, death
बिलासपुर खेरली नहर की सड़क पर पलटा टैक्टर । - फोटो : Grnoida
भीषण ठंड में रातभर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबा किसान छटपटाता रहा, मौत
विज्ञापन

बिलासपुर/दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांगौली के पास बुधवार रात तकरीबन 3 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली 10 फीट गड्ढे में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा किसान उसके नीचे गया। भीषण ठंड में रातभर वह निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस दौरान उसने मोबाइल से परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे हैं।

बुलंदशहर जहांगीरपुर हसनपुर गांव निवासी मुनेश (32) खेती के साथ ट्रैक्टर ट्राली चलाने और भूसा आदि बेचने का कार्य भी करता था। बुधवार को वह दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडी श्यामनगर में भूसा बेचने गया था। रात करीब 3 बजे वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर वापस जा रहा था। दनकौर कोतवाली अंतर्गत चांगौली गांव के पास नहर वाले रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में मुनेश ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया। ट्रॉली में कपड़े फंसे होने के कारण वह निकल नहीं पा रहा था, इस पर उसने कपड़े उतारकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। परिजनों ने बताया कि मुनेश ने मोबाइल से कॉल कर उनको घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन ढूंढ नहीं सके। रातभर वह भीषण ठंड में छटपटाता रहा। सुबह 8 बजे परिजन और ग्रामीण उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकालकर बुलंदशहर के एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद वह शव लेकर बुलंदशहर के ककोड़ थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने पंचनामा भरने से मना कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर मंडी श्यामनगर चौकी पहुंचे। जहां से उन्हें दनकौर थाना भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed