फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer dies after being hit by a high-tension wire that fell on his field

Noida News: खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 01 Nov 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a high-tension wire that fell on his field
विंढमगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोरपा में शुक्रवार के खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान लालमुनि यादव (45) की मौत हो गई। वह अपने खेत में धान की फसल की निगरानी करने गए थे। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

धोरपा ग्राम पंचायत के बिछियहवामर टोला निवासी लालमुनि यादव दोपहर बाद अपने धान के खेत की निगरानी करने गए थे। खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। लालमुनि के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा मुलायम (17), प्रिंस (12) और आनंद (8) हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने कहा कि बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन तार नहीं बदले गए। इस संबंध में विंढमगंज एसओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed