फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farm water

खेतों से निकाला गया पानी

Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
farm water
पुन्हाना। आखिरकार प्रशासन की कड़ी मेहनत के चलते बिक्टी गांव की करीब 200 एकड़ से अधिक खेतों से बरसाती पानी की निकासी संभव हो सकी है। ग्रामीण अब समय पर अपने खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। समय पर खेतों से बरसात का पानी निकाल जाने पर किसानों ने नूंह के डीसी शक्ति सिंह, पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा और सिंचाई, व बिजली निगम के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

गांव बिक्टी निवासी किसान हसन मोहम्मद, इलयास, रजाक नम्बरदार, जमील, असलम, आस मोहम्मद, अखतर, आसीन, आमीन, जमशेद, याकूब, मोहम्मद दीन ने बताया कि उनके गांव की करीब 200 एकड़ जमीन में बरसात का पानी भर गया था। पानी न तो जमीन के अंदर आ रहा था और न ही उसको निकालने के गांववालों के पास कोई प्रबंध था। गांव के लोगों ने बरसाती पानी निकासी के लिए जिला उपायुक्त शक्ति सिंह, और पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा से गुहार लगाई थी। दोनों अधिकारियों की कड़ी मेहनत के चलते उनके गांव के खेतों से पानी पूरी तरह निकल चुका है। अब वे समय पर अपनी खेतों की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जहां डीसी शक्ति सिंह ने अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर पानी निकालने के आदेश दिए थे। वहीं, पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा पानी निकासी के प्रबंध का जायजा लेने बार-गांव गांव आती रही है। एसडीएम ने अपनी निगरानी में उनके गांव से पानी निकलवाले में काफी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती हैं एसडीएम
एसडीएम मनीषा शर्मा का कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला की गांव बिक्टी के सैकड़ों एकड़ खेतों में बरसात का पानी भरा हुआ है। डीसी के आदेश पर गांव में दो डीजल और तीन बिजली के पंप सैटों से बरसात का पानी निकाला गया। उन्होंने बताया कि बिजली के दो पंप सैटों से पांच-पांच, एक से तीन तथा दो डीजन इंजन पंप सैटों से दो-दो क्यूसिक पानी प्रति मिनट की दर से प्रति घंटा एक लाख 73 हजार 322 लीटर पानी खेतों से निकाला गया। उन्होंने बताया कि आगे से गांव के खेतों में बरसात का पानी न भरे इसके प्रबंध किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed