{"_id":"604527698ebc3ed7f81913f1","slug":"fantasies-given-shape-on-third-day-of-art-camp-noida-news-noi56988052","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला शिविर के तीसरे दिन कल्पनाओं को दिया आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला शिविर के तीसरे दिन कल्पनाओं को दिया आकार
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय ललित कला अकादमी की ओर से दक्षिण दिल्ली स्थित गढ़ी आर्टिस्ट स्टूडियो में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर में महिलाओं ने तीसरे दिन भी अपनी कल्पनाओं को आकार दिया।
शिविर में देशभर की 29 महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं। उनकी कृतियों में जिंदगी के रंग हैं। इनमें कठिनाइयों से पार पाने, जीवन में आगे बढ़ने के रंग हैं। साथ ही, कोविड-19 महामारी काल में दुनिया को बचाने के संघर्षों में हिस्सेदारी भी कैनवास पर उतरी है। अकादमी अध्यक्ष उत्तम पचारणे ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का विषय ‘वूमेन्स इन लीडरशिप : अचीविंग एन इक्कवल फ्यूचर इन अ कोविड-19 वर्ल्ड है। यह दुनिया के सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान दर्शाता है। शिविर में महिलाओं की कलाकृतियों को देश-विदेश से आए प्रख्यात कलाकारों की अन्य कृतियों के साथ 8 मार्च को रबिन्द्र भवन गैलरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला कलाकार प्रदर्शनी ‘अक्षय पात्रा’ में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ उत्तम पाचारणे ने कहा इसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस शिविर में फरीदाबाद से इंदू त्रिपाठी, गढ़ी स्टूडियो से साबिया, नताशा, रिद्धिमा व अनीता, बड़ौदा से मनीषा सोलंकी, आगरा से ममता बंसल, लखनऊ से सीता विश्वकर्मा, गाजियाबाद से संजीदा खानम, आगरा से पूनम भार्गव, नोएडा से अदिति अग्रवाल, प्रतिभा अवस्थी, कानपुर से सारिका बाला, राजस्थान के टोंक से शिवांगी दाधीच, नई दिल्ली से सुनीता लांबा, गायत्री आप्टे, मृदुला वर्मा, अंजुम खान, महिमा भयाना, रुचि चड्ढा व रोहिना सेंगर, जम्मू से रचिता दत्त, मोहिनिका, मालती शर्मा, इंशा मंजूर, हल्द्वानी से कुसुम पांडे और ग्वालिया से नीता पहाड़िया ने भाग लिया।