फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fans walked miles to catch a glimpse of Dharmendra and Hema Malini.

Noida News: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए मीलों पैदल चलकर पहुंचे थे प्रशंसक

Tue, 25 Nov 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 25 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fans walked miles to catch a glimpse of Dharmendra and Hema Malini.
 स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान अ​भिनेता धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा व रीना रॉय।
फोटो: 19 भिवानी। भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क में 1970 के दशक में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को देखने के लिए आसपास के गांवों से मीलों पैदल चलकर लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम उस समय के कृषिमंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा,रीना रॉय समेत कई प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियां भिवानी पहुंची थीं। इन सितारों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन


ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के उस दौर में इन अभिनेताओं का क्रेज ऐसा था कि उनके चाहने वाले मीलों पैदल चलकर केवल एक झलक देखने के लिए यहां पहुंचे। लोगों की आंखों में उनकी दीदार की ललक साफ दिखाई देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यादों को आज भी भिवानी निवासी फोटोग्राफर अशोक शर्मा संजोए हुए हैं जिन्हें फोटोग्राफी का काम उनके पिता श्रीराम से विरासत में मिला था। श्रीराम शर्मा 1954 के आसपास पेशेवर फोटोग्राफर के रूप में जाने जाते थे और भिवानी में आने वाली बड़ी हस्तियों की तस्वीरें उनके स्टूडियो में ही मिलती थीं।

अशोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 1972 के करीब भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में हुई इस स्टार नाइट में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और रिना राय सहित कई बड़े अभिनेता पहुंचे थे। उस समय खिंची गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें आज भी उनके स्टूडियो में सुरक्षित हैं।

हर सीमा पार करने को तैयार रहते थे प्रशंसक

अशोक शर्मा ने कहा कि उस दौर में फिल्मी सितारों को नेता से भी अधिक लोकप्रियता मिलती थी। भीड़ में सिर्फ एक क्षण के लिए अभिनेता को देख लेना भी लोग अपने लिए सौभाग्य मानते थे और उनसे मिलने के लिए हर सीमा पार करने को तैयार रहते थे। अशोक शर्मा बताते हैं कि धर्मेंद्र और अन्य अभिनेताओं को नजदीक से देखने का वह स्वर्णिम अवसर आज भी उनके जेहन में ताजा है जिसकी याद आते ही पुरानी यादें फिर जीवंत हो उठती हैं।


धर्मेंद्र को पुरानी फोटो भेंट की तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना
भिवानी। ढाणी रायसिंह निवासी प्रवीण शर्मा उर्फ योगी ने बताया कि पिछले वर्ष आठ दिसंबर को मुंबई जूहू स्थित आदित्य बंगला में धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनसे हुई मुलाकात उनकी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक रही। प्रवीण अपने साथ दिल्ली के अशोका होटल में हुए एक अवाॅर्ड समारोह के दौरान खिंची वह फोटो लेकर गए थे जिसमें धर्मेंद्र शामिल थे। जैसे ही धर्मेंद्र ने यह फोटो देखी उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और अपनापन झलक रहा था।
प्रवीण शर्मा बताते हैं कि वह हेमा मालिनी के लंबे समय से प्रशंसक रहे हैं और उन्हीं की वजह से पहली बार धर्मेंद्र से नाटकीय अंदाज में मुलाकात का अवसर मिला था। इसके बाद वह उनसे दो-तीन बार और मिल चुके थे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया से विदा हो चुके हैं लेकिन उनसे जुड़ी यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी।

प्रवीण ने बताया कि बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद धर्मेंद्र की सोच और व्यवहार एक साधारण इंसान जैसा था। पहली मुलाकात में जब उन्होंने उनके पैर छूने चाहे तो धर्मेंद्र ने हाथ मिलाते हुए उन्हें अपने पास कुर्सी पर बैठाया और फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने बताया कि उनकी शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन और किसी भी खुशी के मौके पर धर्मेंद्र के ट्वीट हमेशा आते रहे। अब उनके वे ढेरों ट्वीट और तस्वीरें ही यादों के रूप में सहेजे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed