फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family taken hostage and looted cash and jewelery

परिवार को बंधक बना लाखों के नकदी-आभूषण लूटे

Sun, 06 Jun 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Family taken hostage and looted cash and jewelery
रबूपुरा। क्षेत्र के खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाश करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन संदूक और आलमारी से नकदी-आभूषण लूटे जाने की बात कही गई है, उन्हीं में से 40 हजार रुपये, तमंचा और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी मेघ सिंह ने बताया कि रात में वे अपनी पत्नी रेनू, पुत्र सचिन (12) और पुत्री शैली (9) के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे छत के रास्ते सीढ़ियों से होकर बदमाश घर में दाखिल हुए। कुछ बदमाश उनके कमरे में घुसे और अलमारी की चाबी मांगी। इनकार करने पर बदमाशोें ने दंपती से मारपीट की। इसके बाद दोनों के हाथ बांधकर उन्हें कमरे में ही डाल दिया। दो बदमाश कमरे में मौजूद रहे, जबकि अन्य ने दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और लॉकर में रखे करीब 10-12 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण और 25000 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने पीड़ित की मां विमला देवी की संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 6000 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने बगल में ही रहने वाले पीड़ित के भाई पूर्व फौजी रिषिपाल के घर का भी ताला तोड़ा। वहां की कमरों और आलमारी की तलाशी ली। लेकिन रिषिपाल गांव में नहीं रहते, इसलिए बदमाशों को उनके यहां कोई नकदी या आभूषण नहीं मिला। डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। रबूपुरा थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में 10 आरोपियों पर डकैती का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुबह पड़ोसियों ने किया बंधन मुक्त
पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 6:00 बजे उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी संजीव उनके घर पहुंचे और दंपती को बंधन मुक्त किया। इसके बाद उन्होंने 100 और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। एसीपी जेवर श्रीचंद और डॉग स्क्वॉयड ने भी गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को संदिग्ध बताते पुलिस के तर्क
- पीड़ित ने पड़ोसी के जिस समय घर आकर बंधन मुक्त करने की जानकारी दी है, उससे पहले पीड़ित के मोबाइल से 4:40 बजे अपने रिश्तेदार के मोबाइल पर 63 सेकेंड की कॉल की गई है।

- पीड़ित ने वारदात के दौरान बच्चों के अपने घर पर ही होने की बात कही है, जबकि वे गांव में ही अपने ताऊ के घर थे।
- जांच में पीड़ित के कमरे से 40 हजार रुपये, एक तमंचा और 10 कारतूस मिले हैं।
- पीड़ित का कहना है कि उसके और पत्नी के हाथ बांधे गए थे, लेकिन उनके हाथों में बांधे जाने के निशान नहीं थे।
शिकायतकर्ता ने देर रात एक बजे की घटना बताई है। पुलिस को सूचना सुबह साढ़े छह बजे प्राप्त हुई। मौके पर जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टया चोरी की घटना प्रतीत हो रही है। दो टीमें जांच कर रही हैं, जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed