फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family mourns after student's death

Noida News: छात्र की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम

Sat, 18 Apr 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Family mourns after student's death
फोटो
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठवीं के छात्र की गई थी जान
यमुना सिटी/दादरी। सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद शनिवार को परिवार में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छात्र के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जेवर-टप्पल रोड निवासी आठवीं का छात्र उमर मोहम्मद अंडर-15 की हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपनी टीम के साथ संभल गया था। शुक्रवार को लौटते वक्त दादरी के पास बस से उतरने के दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया था। छात्र के दादा इदरीश ने बताया कि बेटे की मौत के बाद पोते को देखकर दिन काट रहे थे। लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, हादसे में घायल गोपालगढ़ निवासी एक और छात्र की हालत अब स्थिर है।

वहीं, बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि परिजनों ने ट्रक के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कराया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed