फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake policemen caught robbing dumper driver

डंपर चालक लूटने वाले फर्जी पुलिसकर्मियों को पकड़ा

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fake policemen caught robbing dumper driver
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात नीली बत्ती लगाकर डंपर चालक को अगवा कर, लूटपाट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नीली बत्ती लगी बोलेरो सहित गिरफ्तार कर लिया है। वे स्वयं को पुलिस वाला बताकर गाड़ियों को रुकवा रहे थे। पुलिस के जवानों को मौके पर आता देख तीन अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से अगवा किए गए डंपर चालक और परिचालक को मुक्त कराने के साथ-साथ लूटे गए डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे से जाकिर और असलम नाम के दो व्यक्ति डंपर को क्रशर जोन से लेकर जा रहे थे। अचानक गांव पथराली के समीप नीली बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी में 5 लोग सवार होकर आए। उन्होंने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया। डंपर के रुकते ही स्वयं को पुलिस वाला बताते हुए चालक और परिचालक को बंधक बनाकर वह डंपर ले गए। चालक ने बड़ी ही मुस्तैदी के साथ गाड़ी मालिक को फोन कर अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी दी। वहीं, गाड़ी मालिक ने भी तुरंत स्थानीय पुलिस को जानकारी दी और गाड़ी में लगी जीपीआरएस सिस्टम के माध्यम से लोकेशन बताता रहा। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। पुलिस दो आरोपियों जाफर निवासी गुर्जर नगला, यूसुफ निवासी भादाका गोपालगढ़ भरतपुर को पकड़ने में कामयाब हो गई जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब हो गए। थाना प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में हो रही अन्य प्रकार की लूटपाट और ऐसी घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed