फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fake man recive return product from flat

फ्लैट पर आकर फर्जी व्यक्ति ले गया ईकॉमर्स कंपनी का रिटर्न सामान

Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fake man recive return product from flat
फ्लैट पर आकर फर्जी व्यक्ति ले गया ई-कॉमर्स कंपनी का रिटर्न सामान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी ऐस एस्पायर सोसाइटी में रिटर्न रिक्वेस्ट (वापसी निवेदन) पर एक फर्जी व्यक्ति फ्लैट में आकर सामान वापस ले गया। बाद में जब ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ा कर्मी पहुंचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। उपभोक्ता ने कंपनी पर डेटा लीक करने व बेचने का आरोप लगाया है। वहीं, सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहित राजपूत ने बताया कि पत्नी कंचन चौहान ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से ऑनलाइन सूट 1479 रुपये में बुक किया था। सूट पसंद नहीं आया तो रिटर्न रिक्वेस्ट डाल दी। नौ फरवरी को एक व्यक्ति वहां पहुंचा। आरोपी ने रिटर्न सामान देने को कहा। कंचन ने कहा कि उन्होंने कई सामान खरीदे हैं, कौन सा ले जाना है। इस पर आरोपी ने रिटर्न जाने वाले सामान का फोटो मोबाइल में दिखाया। भरोसा कर उन्होंने सूट वापस दे दिया। 20 मिनट बाद दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने भी रिटर्न सामान देने को कहा तब उन्हें आशंका हुई कि ईकॉमर्स कंपनी ने डेटा लीक किया है या फिर बेच दिया है।
विज्ञापन

भेजेंगे नोटिस और सुरक्षाकर्मियों की होगी जांच
मोहित ने बताया कि पुलिस से शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि फर्जी व्यक्ति बेखौफ होकर सोसाइटी के भीतर पहुंचा। सुरक्षाकर्मी ने भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है। मामले में सुरक्षाकर्मियों की जांच होगी और ई-कॉमर्स कंपनी को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed