फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake in the name of corona vaccination, 5 in custody

कोरोना टीकाकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा, 5 हिरासत में

Tue, 16 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fake in the name of corona vaccination, 5 in custody
जारचा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को दादरी के रेलवे रोड स्थित एक निजी लैब में छापा मारा। यहां कोरोना टीकाकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण को बंद कराया और दादरी कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 18 लोगों को जाईडेक्स कैडिला के नाम से वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

दादरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी संजीव सारस्वत ने बताया कि रेलवे रोड पर निजी लैब है। जहां कुछ लोग कोरोना टीकाकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टीकाकरण बंद कराया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा था। मौके से वैक्सीन की 35 वॉयल मिली हैं। इनमें से 25 बंद और 10 खुली हुई हैं। एक वॉयल से दो लोगों को डोज दी जाती है। बताया कि भारत सरकार की ओर से कोरोना की दो वैक्सीन को ही अनुमति दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ही टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दादरी स्थित निजी लैब पर पांच डॉक्टरों का गिरोह शिविर लगाकर लोगों को वैक्सीन लगा रहा था। वैक्सीन का नाम जाईडेक्स कैडिला है। इसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं है। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाली के प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लिखित शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रायल में वैक्सीन, किसी को लगा नहीं सकते
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि दादरी की एक निजी लैब में कोविड वैक्सीन लगाने की सूचना मिली थी। लैब को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो वैक्सीन मिली है, उसका नाम जाईडेक्स कैडिला है। उसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह वैक्सीन अभी ट्रायल में है। इसको लगा नहीं सकते। वहीं, पैसे लेकर वैक्सीन लगाने की भी सूचना है। वहीं, वैक्सीन निशुल्क लगाने मतलब है कि लोगों पर इसका ट्रायल किया जा रहा था। इस बिंदु की भी जांच की जाएगी। वहीं, जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि वैक्सीन गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल से आई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इसकी अनुमति है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस बिंदु की भी जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed