फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fake cement factory busted

नकली सीमेंट के अंतर्राज्यीय धंधे का भंडाफोड़

Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
fake cement factory busted
बरामद नकली सीमेंट - फोटो : Grnoida
नकली सीमेंट के अंतरराज्यीय धंधे का भंडाफोड़
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के चार थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सीमेंट के अंतरराज्यीय धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बिसरख और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के डूब क्षेत्र में चल रहीं 2 फैक्ट्रियों और अलग-अलग स्थानों पर 5 गोदामों पर छापा मारकर रुद्रपुर (उत्तराखंड) के बड़े सीमेंट कारोबारी आलोक जैन समेत 12 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में नकली सीमेंट तैयार करने से लेकर आपूर्ति करने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने नकली सीमेंट से भरे 3778 कट्टे और नामी कंपनियों के खाली कट्टे बरामद भी किए हैं। आरोपी एनटीपीसी की राख, खराब सीमेंट आदि से नकली सीमेंट बनाते थे। पुलिस के मुताबिक नकली सिमेंट से बने भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सीओ नोएडा प्रथम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिले में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना पर बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक, सेक्टर-20 थाना प्रभारी राजवीर चौहान और बादलपुर थाना प्रभारी पटनीश कुमार की संयुक्त टीम बनाकर आला अधिकारियों के नेतृत्व में बिसरख गांव और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-146 क्षेत्र में छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने हैबतपुर में सुनील, शाहपुर गाजियाबाद (सुनील और जयंती के) और दिल्ली के मयूर विहार में नकली सीमेंट के कट्टे बनाने के गोदामों पर छापा मारा। साथ ही रुद्रपुर में आलोक जैन के सीमेंट आपूर्ति करने वाले गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मौके से 26 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 15 मजदूरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ी मात्रा में एसीसी, अबुंजा, जेके आदि नामी ब्रांड के कट्टे छपवाकर उसमें नकली सीमेंट रखकर बिक्री करते थे। आरोपी लंबे समय से नकली सीमेंट की सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 3778 नकली सीमेंट के कट्टे, 8926 नामी कंपनी के नाम के खाली कट्टे, 4 ट्रैक्टर ट्राली बरामद, तीन इलेक्ट्रानिक कांटा, आठ छलना, 11 फावड़ा, दो बेलचे, 14 तसले, तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक सीमेंट पीसने वाली चक्की, सात बड़ा नोजल सीमेंट को बोरे में भरने में इस्तेमाल होने वाला आदि सामान बरामद किया गया है।
राख से बनाते थे नकली सीमेंट
आरोपी एनटीपीसी से निकली राख, गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों से रेलवे रैक से कटे हुए कट्टों से निकली सीमेंट और पानी के कारण जमी हुई सीमेंट को पिसवाकर नकली सीमेंट बनाते थे। इस सीमेंट को दिल्ली के मयूर विहार स्थित सुनील के गोदाम में नामी कंपनियों के नकली कट्टों में भर दिया जाता था। इसके बाद विभिन्न दुकानदार, ठेकेदार और रुद्रपुर के आरोपी कारोबारी आलोक जैन को सप्लाई की जाती थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने कारोबारी आलोक जैन निवासी (रुद्रपुर, उत्तराखंड), छोटू (कटिहार, बिहार), राजवीर (बरखेड़ा, मुरादाबाद), संतोष (चारा बाजर, वाराणसी), हरिराज (सैन विहार, गाजियाबाद), हरेंद्र (बिसरख, ग्रेटर नोएडा), सुनील (मंगोलपुरी, दिल्ली), सुनील कुमार (चिपिचाना बुजुर्ग, ग्रेटर नोएडा), जयंती (शंकर विहार, गाजियाबाद), दीपू (ठाठरा, मेरठ), तालीम (लालमहमूदपुर, मेरठ), विष्णु (बरवाला, बागपत) को गिरफ्तार किया है। जबकि चंद्रपाल (गाजियाबाद), भूरा (दिल्ली), अकरम व रिजवी (मेरठ) अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed