फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   factionalism of policemen, stain on the image of the department

Noida News: पुलिसकर्मियों की गुटबाजी, महकमे की छवि पर लगा रही दाग

Mon, 05 Jun 2023 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
factionalism of policemen, stain on the image of the department
पुलिसकर्मियों की गुटबाजी, महकमे की छवि पर लगा रही दाग
विज्ञापन

- छह माह पहले भी रिश्वत आदि के आरोप लगाकर पत्र किया गया था वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी व जिले के कुछ थानों में लंबे समय से कुछ पुलिसकर्मियों में तैनाती, वसूली आदि को लेकर गुटबाजी चल रही है। ये गुट दो अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखते हैं। कभी पत्र वायरल कर तो कभी अन्य माध्यम से दोनों गुटों के एक दूसरे पर आरोप लगने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। इससे महकमे की छवि खराब हो रही है।
इसी तरह के मामले में शनिवार को वायरल हुए पत्र की जांच की गई तो ऐसे कई पुलिसकर्मियों के नाम उजागर हो सकते हैं, जो लंबे समय से जिले में रहकर वसूली के अलावा गुटबाजी में लिप्त हैं। इसमें एक जाति के पुलिसकर्मियों पर वसूली के अलावा ट्रांसफर होने के बावजूद नहीं हटाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात एक जाति से ताल्लुक रखने वाले कई पुलिसकर्मियों के नाम लिखे गए हैं। छह माह पहले भी इस तरह का एक पत्र वायरल किया गया। इसमें कुछ नेता व सफेदपोश भी शामिल होकर मामले को हवा देने मेें जुट गए थे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि दादरी से शुरू हुई गुटबाजी अन्य थानों तक पहुंच गई है। आंशका है कि कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस पत्र को वायरल किया गया है। ऐसे में मांग उठ रही है कि इस वायरल पत्र की जांच कर छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर लगाए गए आरोप सही हैं तो आरोपी पुलिसकर्मियों और गलत हैं तो वायरल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed