फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Facility of fast metro train will start from 8 on aqua line

एक्वा लाइन पर 8 से शुरू होगी फास्ट मेट्रो ट्रेन की सुविधा

Fri, 05 Feb 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Facility of fast metro train will start from 8 on aqua line
नोएडा। एक्वा लाइन पर 8 फरवरी से फास्ट मेट्रो ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच यात्री नोएडा से ग्रेनो के बीच सफर तय कर सकेंगे। ऐसे 10 स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी, जहां सवारियां कम होती हैं। शनिवार व रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन के 11 स्टेशनों पर फास्ट मेट्रो ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे। हालांकि, मेट्रो की गति को नहीं बढ़ाया जाएगा, बल्कि 10 स्टेशनों पर मेट्रो का स्टॉपेज खत्म कर नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच सफर का समय करीब 9 मिनट तक कम हो जाएगा। वर्तमान समय में सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक आने जाने में औसत समय 45 मिनट 43 सेकेंड का लगता है जो घटकर 36 मिनट 9 सेकेंड हो जाएगा। इसी तरह से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से परी चौक जाने में 37 मिनट का समय लगता है जो अब 28 मिनट 30 सेकेंड हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से व्यस्त समय में जिन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी, उनमें सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 और सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यहां अभी काफी कम संख्या में यात्री मिल रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार तक व्यस्त समय में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 7.5 मिनट और नॉन पीक आवर में 10 मिनट होगी। शनिवार और रविवार को यह फ्रीक्वेंसी 15 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed