फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Facilities are few, more is needed

Noida News: सुविधाएं थोड़ी हैं, थोड़े और की जरूरत है

Fri, 29 Aug 2025 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Facilities are few, more is needed
इंट्रो
विज्ञापन

हमारे होनहारों ने कई बार वैश्विक मंच पर साबित किया है कि गौतमबुद्ध नगर की प्रतिभा में नंबर वन बनने का पोटाश है। जिले के नीति-नियंताओं को संदेश भी दिया है कि अगर सुविधाएं बेहतर हों तो हर उपलब्धि मुमकिन है, फिर जिम्मेदारों की नजर असुविधाओं पर नहीं पड़ रही हैं। खेल दिवस पर पढ़िए लक्ष्य के कितने करीब और कितना दूर है जिला...
ऋषभ कौशल
नोएडा। सेक्टर-21ए और सेक्टर 73 में स्टेडियम हैं। इनमें मिलने वाली कई सुविधाएं लंबे समय से बंद हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम की शूटिंग रेंज एक साल से भी ज्यादा समय से बंद है। स्क्वैश कोर्ट तीन साल से सूना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, अभी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई। लिहाजा निशानेबाजों को अभ्यास करने दिल्ली जाना पड़ता है। स्क्वैश कोर्ट का टेंडर लेने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-73 सर्फाबाद में मिनी स्टेडियम खास तौर पर रेसलिंग के लिए तैयार किया गया था। साल 2023 में निजी कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया। इसके बाद अब इस मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन और शूटिंग के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी आते हैं। इस मिनी स्टेडियम के प्रोग्राम मैनेजर विनीत ने बताया कि यहां खिलाड़ियों के आवास की भी सुविधा है। करीब 10-12 राज्यों के खिलाड़ी यहां रहते हैं और अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम में ये सुविधाएं हैं

आउटडोर : फुटबॉल, क्रिकेट, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, गोल्फ कोर्स, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग रिंग, बास्केटबॉल, कराटे।
इंडोर: हैंडबॉल, कराटे, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, रेसलिंग, बास्केबॉल, नेटबॉल, पिकलबॉल।
मिनी स्टेडियम में सुविधाएं

बैडमिंटन कोर्ट, शूटिंग रेंज, खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा
भविष्य की योजनाएं
सेक्टर-123 और सेक्टर-145 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। नोएडा स्टेडियम में अगले कुछ महीनों में 300 मीटर लंबा और चार लेन का सिंथेटिक ट्रैक भी बनकर तैयार हो जाएगा।

...जब चमके सितारे
सेक्टर-29 निवासी अर्जुन अवॉर्डी वंतिका अग्रवाल (22) चेस ओलंपियाड-2024 में दो गोल्ड, एशियन गेम्स-2023 में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

नोएडा की नायब तहसीलदार अर्जुन अवार्डी रेसलर दिव्या काकरान (27) 2018 के एशियन गेम्स कांस्य, 2018 व 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य, 2020 के एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

सेक्टर-25 के राहुल बजाज (39) ने 2010 में एशियन गेम्स गोल्फ व साउथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। तीन बार वर्ल्ड कप में भारत की ओर से शामिल हो चुके हैं। 2008, 2009, 2010 में राष्ट्रीय चैंपियन रहे।


सर्फाबाद के धर्मपाल यादव (28) इजिप्ट में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप-2025 में स्वर्ण पदक जीता था। 2024 में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed